करनाल का बेटा अमेरिका में सड़क हादसे का शिकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करनाल का बेटा अमेरिका में सड़क हादसे का शिकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा/अनीशा चहान/- हरियाणा के करनाल जिले में वजीरचंद कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय आशीष मान की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। आशीष पिछले एक साल से अमेरिका में ट्रक ड्राइवर का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, हादसे में उसका ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

बेहतर भविष्य के सपने अधूरे रह गए

आशीष मान परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका गया था। उसे अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे, जिनमें से अधिकतर पैसा कर्ज लेकर जुटाया गया था। पिछले एक साल से वह अमेरिका में रहकर ट्रक ड्राइविंग का काम कर रहा था।

परिवार में मातम का माहौल

हादसे की सूचना अमेरिका से फोन पर मिली। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और भाई सदमे में हैं। मृतक के भाई अंकुर ने बताया कि हादसा वहां दोपहर करीब ढाई बजे हुआ और जगह का नाम “ग्रीन वैली” बताया जा रहा है। हादसे वाले दिन आशीष का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे परिवार को चिंता हुई।

छोटे बेटे के सपनों पर संकट

परिवार का कहना है कि छोटे बेटे आशीष के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने कर्ज तक लिया था। लेकिन अचानक हुई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। माता-पिता और भाइयों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे घर का माहौल गमगीन हो गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox