नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जयशंकर ने पूर्व नौसैनिकों के परिवार से मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी सरकार भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह ही कतर में बंद आठ भारतीयों के परिवारवालों से मुलाकात की। उन्हें बताया कि सरकार इस मामले को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। हम उनके परिवारों की चिंता और दर्द साझा करते हैं।“
जयशंकर ने आगे कहा, “हमने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें छुड़ाने के लिए सबकुछ कर रही है। हम इस मामले में परिवारों से संपर्क में रहना जारी रखेंगे। कतर की तरफ से अब तक उन पर लगे आरोपों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा हुआ है कि इन लोगों को जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया। कतर कोर्ट के इस फैसले पर भारत ने नाराजगी जताते हुए इसे गहरा झटका बताया था और मामले में सभी कानूनी तरीके आजमाने की बात कही थी।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई