कक्षा तीन की मासूम के साथ टीचर ने दिखाई हैवानियत, बनाया हवस का शिकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कक्षा तीन की मासूम के साथ टीचर ने दिखाई हैवानियत, बनाया हवस का शिकार

-सदमे में है मासूम, चल रही काउंसलिंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- देश की राजधानी में गुरू-शिष्य के संबंधों को तार-तार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक शिक्षक ने कक्षा तीन की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। मासूम सदमे में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका ईलाज चल रहा है। साथ ही उसकी काउंसलिंग भी चल रही है। पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376/506 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।
                मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का है जहां एक स्पोर्ट्स कक्षा तीन में पढ़ने वाल आठ साल की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि यह मामला चार-पांच दिन पुराना है। तब से ही बच्ची इतनी डरी-सहमी है कि उसकी काउंसलिंग चल रही है  
ताकि वह इस सदमे से उभर सके। उसका मेडिकल भी कराया गया है। बच्ची के माता-पिता ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376/506 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है या नही इसकी पुष्टि नही हो पाई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox