मानसी शर्मा /- क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी ख़बर है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। आईसीसी ने इसे लेकर जानकारी दी है। आईसीसी के बयान के मुताबिक लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के आयोजकों ने खेल की श्रेणी में क्रिकेट को शामिल करने का सुझाव दिया है।
आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, “हमें खुशी है कि लॉस एंजिल्स 2028 के आयोजकों ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की सिफारिश की है।” आईसीसी ने बताया है कि दो साल तक उसने एलए-28 के आयोजकों के साथ मिलकर इसके लिए काम किया और अब जा कर आयोजकों ने जिन खेलों को ओलंपिक में शामिल करने के सुझाव की सूची जारी की है उसमें क्रिकेट का नाम है।
क्रिकेट के अलावा इस सूची में फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल का भी नाम है जिसे ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इस सिफ़ारिश पर आखिरी मुहर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी लगाएगी। जिसका फैसला भारत में चल रहे पुरुष क्रिकेट विश्वकप मुकाबले के दौरान अगले हफ्ते तक लिया जाएगा। इससे पहले महज एक बार 1900 में ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया है। माना जा रहा है कि ओलिंपिक में स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी।


More Stories
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन