एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खेलेंग शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी के तीन खिलाड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में खेलेंग शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी के तीन खिलाड़ी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /बहादुरगढ़ / सिद्धार्थ राव /- शहर की शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी के तीन बैडमिंटन सितारों का चयन एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिये हो गया है। अब ये तीनों सितारे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये इंडोनेशिया में गोल्ड मैडल हासिल करेंगे। पंचकुला की अनुपमा उपाध्याय, पानीपत के राघव और उत्तराखंड के शौर्यपंत का अंडर 15 आयु वर्ग में भारतीय टीम के चयन हुआ है। पंचकुला की अनुपमा तो इस बार अंडर 15, अंडर 19 और वूमन्स गु्रप में स्टेट चैम्पियन भी है। अनुपमा ने अंडर 19 और वूमन्स में नार्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मैडल हासिल किया है।शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी की निदेशिका शैलजा जून ने तीनों खिलाडि़यों को बैडमिंटन किट देकर स्म्मानित भी किया। देश के सीमा प्रहरियों की पहचान और कुश्ती,कबड्डी की धरा बहादुरगढ़ से अब बैडमिंटन के अर्न्तराष्टीय सितारे भी निकलने शुरू हो गये हैं। ये पहली बार है कि बहादुरगढ़ से एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में तीन तीन बैडमिंटन प्लेयरों का चयन हुआ है। एचएल सिटी स्थित शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी मै बैडमिंटन की बारिकियां सीख रहे राघव, शौर्यपंत और अनुपमा उपाध्याय का चयन एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हुआ है। तीनों ने ऑल इंडिया रैकिंग टूर्नामेंट इम्फाल और गोवाहटी में बेहतर प्रर्दशन कर ये उपलब्घि हासिल की है। तीनों खिलाड़ी भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के कोचिंग पैनल के कोच श्रीकांत बक्सी और इंडोनेशियाई कोच हरवेन होंग से कोचिंग ले रहे हैं। कोच श्रीकांत बक्सी और शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी की निदेशिका शैलजा जून अपने खिलाडि़यों के प्रर्दशन से काफी खुश है और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गोल्ड लाने की उम्मीद लगाये बैठे हैं। पंचकुला की अनुपमा उपाध्याय बैडमिंटन की वंडर गर्ल साबित हुई है। 2015 में बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। अंडर 15, अंडर 19 और वूमन्स गु्रप में इस बार अनुपमा स्टेट चैम्पियन भी है। अनुपमा ने अंडर 19 और वूमन्स में नार्थ जोन बैडमिंटन चैम्पियनशिप भी जीती है। बैडमिंटन खेलने की शुरूवात के बाद अगले ही साल यानि 2016 में अनुपमा ने अंडर 13 नेशनल के सिंगल्स और डब्लस में गोल्ड मैडल हासिल किया था। अंडर 15 में अनुपमा ने साल 2017 और साल 2018 नेशनल में तीसरा स्थान भी हासिल किया हुआ है। अनुपमा का चयन एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिये दूसरी बार हुआ है । अनुपमा का कहना है कि वो इस बार देश के लिये गोल्ड जरूर जीतकर लायेगी। एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप इंडोनेशिया में 11 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक होनी है। अंडर 15 आयु वर्ग में भारतीय टीम में चयनित हुये बैडमिंटन खिलाड़ी राघव और शौर्यपंत ने साल 2014 से ही बैडमिंटन खेलनी शुरू की थी। जिसके बाद राघव पिछले साल स्कूल नैशनल में गोल्ड और साल 2017 में नेशनल खेलों की डबल्स में रजत पदक हासिल किया  था। वहीं शौर्यपंत ने पिछले साल उत्तराखंड की ओर से खेलते हुये सिंगल्स और डब्लस में गोल्ड मैडल हासिल किया था।  शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी की निदेशिका ने तीनों खिलाडि़यों को भारतीय टीम मंे जगह मिलने पर बधाई भी दी। उन्होंने तीनों खिलाडि़यों को बैडमिंटन किट देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान एकेडमी का पूरा कोचिंग पैनल भी मौजूद रहा। शाईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी के कोचिंग पैनल में देश विदेश के 12 कोच शामिल है।
फोटो कैप्शनः- एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में चयनित बैडमिंटन सितारे कोच और एकेडमी निदेशिका  शैलजा जून के साथ

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox