एक महीने की चैलेंज रेस में बीआरजी ग्रुप ने पूरे भारत में किया तीसरा स्थान हासिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक महीने की चैलेंज रेस में बीआरजी ग्रुप ने पूरे भारत में किया तीसरा स्थान हासिल

-इंडियन रनर्स की कट थ्रो दी कलक्टर आयोजन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों की मेहनत लाई रंग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- इंडियन रनर्स द्वारा आयोजित “कट थ्रो दी कलक्टर“ चैलेंज पूरे भारत में कराया गया जिसमें पूरे भारत से 169 रनर्स ग्रुपों ने हिस्सा लिया। सभी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ के बीआरजी ग्रुप के 77 धावकों ने भी इस चैंलेज में भाग लिया और अपनी मेहनत के दम पर पूरे भारत में तीसरा स्थान हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोश किया।

                  इस संबंध में दीपक छिल्लर ने बताया कि इसमें धावक को रोज अपनी रनिंग एक्टिविटी रिकॉर्ड करके भेजनी थी। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 77 धावकों ने इस चैलेंज में हिस्सा लिया और 30 दिन के चैलेंज मे बी आर जी के धावको ने तीन अलग-अलग कैटेगरी मे 100 किलोमीटर, 300 किलोमीटर और 500 किलोमीटर मे भाग लिया जिसमें 100 किलोमीटर में बीआरजी के 58 धावकों ने हिस्सा लिया। वहीं 16 धावकों ने एक महीने मे 300 किलोमीटर के चैलेंज में और वही 3 धावकों ने 500 किलोमीटर के चैलेंज में भाग लिया।
                   सभी ने अपनी एक निर्धारित किलोमीटर की दूरी तय कर कुल 9126 किलोमीटर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को तीसरे पायदान पर पहुंचाया जो कि बहादुरगढ़ और बीआरजी के लिए एक सम्मान की बात है। पूरे भारत से करीब 169 ग्रुपों ने हिस्सा लिया जिसमें बहादुरगढ़ ने ग्रुप का तीसरा स्थान हासिल हुआ है। पूरे भारत से सभी राज्यों के सभी शहरो से धावकों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही बीआरजी ग्रुप के गुलाब सिंह ने एक महिने मे दोङ कर 687 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। प्रदीप सांगवान ने पूरे बहादुरगढ़ में पहला स्थान हासिल किया।

                   इस चैलेंज में दीपक छिल्लर और डॉ किरण छिल्लर ब्रांड एंबेसडर रही सभी क्वालीफाई करने वाले अजय, अगद, बलजीत, बिजय, धर्मेंद्र, दिनेश, गौरव, हितेश, जयदेव, कुलदीप, मनीष, मनोज, नारा, नरेश, नीरजन, प्रदीप, परवीन सांगवान, राकेश, रमेश, सागर, संदीप, शक्ति, सुभाष, सुमित, सुनिल, सुरेश, सुशील, विक्रम, विनीत, विनोद, प्रदुमन, शैलेश, अमित बह्म, भृगु, धर्मवीर, जगदीश राठी, मुकेश, सतीश, अजय, शालु, शरनाम, नवीन, नीरज, आयुष, ताराचंद, अवनेश, जगंबदु ,कर्मवीर, धर्मवीर, अजय धावकों को आज सुबह फिनिशर मेडल से सम्मानित किया गया। सभी ने एक दूसरे को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और आगे भी ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन करने के लिए एक दूसरे को उत्साहित किया। आज बीआरजी ग्रुप बहादुरगढ़ का नाम दिल्ली एनसीआर में ही नहीं पूरे भारत में जाना जाने लगा है। बीआरजी और बहादुरगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox