एक बार फिर दिल्ली के लोगों पर पड़ने वाला है महंगाई का बोझ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक बार फिर दिल्ली के लोगों पर पड़ने वाला है महंगाई का बोझ

-पॉल्यूशन जांच की फीस में बढ़ सकते हैं दाम

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के लोगों पर एक बार फिर से महंगाई का बोझ पड़ने वाला है। दरअसल, यहां पर कार और बाइक चालक पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हालांकि, ऐसे नहीं है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले है बल्कि पॉल्यूशन जांच के दामों में जल्द बढ़ोतरी होने वाली है। ऐसे में इसका असर सीधे वाहन मालिकों के जेब पर देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल डीलर्स की कई साल से लंबित मांग पर कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट विभाग ने गाड़ियों को पॉल्युशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए PUC जांच की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्री को भेज दिया है।

बता दें कि इस प्रस्ताव को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की तरफ से मंजूरी मिलते ही पॉल्युशन जांच की फीस को बढ़ा दिया जाएगा। हैरानी की बात है कि यह वृद्धि 70 फीसदी तक हो सकती है। वहीं दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पिछले हफ्ते एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एक बैठक की थी। इस मीटिंग में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा था कि सरकार डीलर्स की मांग का समर्थन करती है और जल्द ही पीसीयू जांच की फीस बढ़ाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद पंप डीलर्स ने अपनी हड़ताल 11 जुलाई तक टाल दी है। परिवहन विभाग ने प्रस्ताव से जुड़ी यह फाइल मंत्री कैलाश गहलोत को भेज दी है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, उन्होंने 2011 से 2024 के बीच महंगाई दर के आधार पर पीयूसी जांच की फीस बढ़ाने का प्रपोजल भेजा है।

इतने बढ़ जाएंगे दाम

गौरतलब है कि अगर पंप डीलर्स का यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो दिल्ली में पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले टू और थ्री व्हीलर वाहनों की PUC फीस बढ़कर 102 रुपये और पेट्रोल व सीएनजी से चलने वाली कारों की फीस 136 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, डीजल गाड़ियों की फीस 170 रुपये तक हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox