एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अभियान के तहत लगाए गए 1500 पौधे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अभियान के तहत लगाए गए 1500 पौधे

-द्वारका विधानसभा के डाबड़ी वार्ड में किया गया आयोजन फोटो भेज

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/अनीशा चौहान/- द्वारका विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डाबड़ी वार्ड में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर डाबड़ी वार्ड की निगम पार्षद तिलोत्मा चौधरी, द्वारका विधानसभा के विधायक विनय मिश्रा और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के साथ-साथ तमाम कॉलोनी के आरडब्लूए की टीम ने मिलकर 1500 पौधे लगाए। इस कार्यक्रम को आईटीबीपी के जवानों का भी समर्थन मिला तकरीबन 40 से 45 आईटीबीपी के जवान इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे और वृक्षारोपण में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।    

 दरअसल में दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण और खराब मौसम को देखते हुए राज्य सरकार, केंद्र सरकार या कोई आम व्यक्ति हो सभी यही कोशिश कर रहे हैं कि इस प्रदूषण पर कैसे काबू पाया जाये ताकि दिल्ली की हवा साफ हो सके। इसके लिए वृक्षारोपण से बेहतर कोई उपाय नहीं हो सकता और शायद यही कारण भी है कि वृक्षारोपण को लेकर दिल्ली का हर एक व्यक्ति अपनी अपनी उपयोगिता को साबित करना चाहता है। यह भी सच है कि अगर किसी पेड़ को उसकी मां के नाम से भावनात्मक तौर पर जोड़ दिया जाए तो उस पेड़ की देखरेख भी वह व्यक्ति बेहतरीन ढंग से करता है यही कारण रहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन दक्षिणी पश्चिमी के द्वारा आज वृक्षारोपण के लिए 1500 से अधिक पौधों का वितरण किया गया ताकि इस पल को खास पल बनाया जा सके।

इस मौके पर दक्षिणी-पश्चिमी जिला नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजलि चौधरी ने कहा कि अगर इसी तरह से वृक्षारोपण अभियान के लिए हम लोगों को जागरुक रखें तो वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली सबसे खूबसूरत दिल्ली तब्दील हो जाएगी और प्रदूषण स्तर से जूझ रहे दिल्ली वासियों को प्रदुषण से निजात भी मिलेगी। नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी सुरेंद्र बोकन ने  अंत में सफ़ल कार्यक्रम के लिए सबका धन्यवाद किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox