नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में स्नैचिंग कर स्कूटी से भाग रहे बदमाशों को दिल्ली पुलिस के कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा ने बहादुरी दिखाते हुए स्कूटी को लात मारकर चोरों को गिराकर दबोचने के मामले में अब दिल्ली पुलिस अपने एएसआई की बहादुरी का वीडियों एक्स पर शेयर कर वाहवाही लूट रही है। हालांकि दिल्ली में रोजाना सैंकड़ों ऐसी वारदातें होती है जिन पर दिल्ली पुलिस कभी कोई बयान भी नही देती है। लेकिन एक एएसआई की इस बहादुरी को दिल्ली पुलिस सलाम कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति दुकान की तरफ आते हैं। तभी थोड़ी देर बाद जैसे ही चोर-चोर का शोर मचता है तो वह दौड़े चले आते हैं। स्कूटी पर जा रहे दोनों चोरों को भागकर आते हैं और लात मारते हैं। जिसकी वजह से चोर मौके पर ही स्कूटी समेत नीचे गिर जाते हैं और वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से चोरों को पकड़ लेते हैं। ये दोनों चोर पीछे से स्कूटी पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर आ रहे थे। तभी रास्ते में चोर-चोर का शोर मच जाता है और वहां मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस कम्युनिकेशन में तैनात एएसआई अजय झा ने मॉडल टाउन बाजार में स्कूटी से भाग रहे स्नैचर्स को लात मार कर रोक देते हैं और स्नैचिंग की वारदात को विफल कर देते हैं। दिल्ली पुलिस को अपने इस जवान पर गर्व है।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी