देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ा दिया है। भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) ने राज्य के चार पर्वतीय जिलों – टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए भूस्खलन की उच्च संभावना का अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है।
भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से अपील की गई है कि संवेदनशील इलाकों में यात्रा करने से बचें।
तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना
मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ इलाकों में 50–60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
प्रशासन सतर्क, जनता से एहतियात बरतने की अपील
आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। विशेषकर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रात-दिन निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें और बिना आवश्यक कारण के जोखिम भरे क्षेत्रों की ओर रुख न करें।


More Stories
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
23 मार्च को जंतर-मंतर पर अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और परिवारों का धरना प्रस्तावित
नजफगढ़ MCD कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन
नजफगढ़ मेट्रो: 1 मार्च से 16 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार