नई दिल्ली/- ईरान में महिलाओं के हिजाब को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। एक तरफ ईरान में पुलिस हिजाब न पहनने पर लड़कियों को हिरासत में ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ, भारत में इसके खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की हिट वेब सीरीज ’सेक्रेड गेम्स’ फेम अभिनेत्री एलनाज नोरौजी ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिजाब विवाद में कूदी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर ईरान में महिलाओं के प्रदर्शन का समर्थन किया है।
एलनाज ने हिजाब का विरोध करते हुए मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। एलनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हर महिला को, चाहे वह दुनिया में कहीं भी, चाहे वह कहीं से भी आई हो, उसे यह अधिकार होना चाहिए कि वह जो चाहे पहन वह सके है। जब या जहां चाहे वहां पहन सके। किसी भी पुरुष या किसी अन्य महिला को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे जज करे या उसे अन्यथा कपड़े पहनने के लिए कहे।“
एलनाज आगे लिखती हैं, “हर किसी के अलग-अलग विचार और विश्वास होते हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। लोकतंत्र का अर्थ है निर्णय लेने की शक्ति… प्रत्येक महिला को अपने शरीर पर निर्णय लेने की शक्ति होनी चाहिए! मैं नग्नता को बढ़ावा नहीं दे रही हूं, मैं ’पसंद की स्वतंत्रता’ को बढ़ावा दे रही हूं!“
इससे पहले भी अभिनेत्री ने हिजाब का विरोध करते हुए कहा था कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद से वह अपने परिवार से संपर्क करने में असमर्थ हैं। अभिनेत्री इस बात से काफी परेशान हैं और वह अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए ईरान की पोल खोली थी और बताया था कि वहां के लोगों पर कितनी बुरी तरीके से जुल्म ढाया जा रहा है।


More Stories
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा
प्रेरणा के प्रतीक राम जग सिंह का देहांत, शोक की लहर
आरोपों से राहत के बाद जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन
महंगाई का तगड़ा झटका: एलपीजी और एटीएफ दोनों महंगे
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
धुंआधार बल्लेबाज़ी से पाकिस्तान बाहर, पवन रत्नायक बने जीत के हीरो