मानसी शर्मा /- आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान में रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक गुलाब सिंह यादव ने मटियाला विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। गुलाब सिंह यादव ने लोगों के बीच जाकर उनसे जाना कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो जाते हैं, तोक्या उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? या फिर उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए? गुलाब सिंह यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि उन्हें जेल में डालने का ष्ड्यंत्र रचा जा रहा है या उन पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। इससे पहले भी यह सब हो चुका है, लेकिन उन्हें जेल जाने से डर नहीं लगता।
गुलाब सिंह यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनको रोकने के लिए ईडी और सीबीआइ का डर दिखाया जा रहा है। अगर अपनी ईमानदारी के कारण जेल में जाना पड़ा, तो एक पल के लिए भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि आज सबके सामने देश के लोकतंत्र बचाने की चुनौती है। भाजपा धीरे-धीरे देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी हुई है। खुलेआम ईडी और सीबीआइ का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता गद्दी पर बैठा सकती है और वही जनता गद्दी से उतारकर फेंक भी सकती है।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन