ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया अरेस्ट,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईडी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को किया अरेस्ट,

-6 घंटे तक दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच को लेकर घर पर चल रही थी पूछताछ -संजय सिंह ने ईडी पर मामले को लेकर लगाए आरोप

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- 6 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आखिर ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को  अरेस्ट कर लिया है। ईडी सुबह से ही अमानतुल्लाह खान से दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर उनके घर पर पूछताछ कर रही थी। बता दें कि सुबह करीब साढ़े छह बजे नेता ने खुद एक पोस्ट में जानकारी दी थी कि ईडी अफसर उन्हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर ईडी पहले भी आप नेता से पूछताछ कर चुकी है।

           अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान अवैध भर्ती और वित्तीय कदाचार से संबंधित आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने 2018 और 2022 के बीच अवैध रूप से कर्मचारियों की भर्ती की और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से लीज पर दिया, जिसके उन्हें वित्तीय लाभ हुआ।

          2 सितंबर को ईडी के अफसरों के साथ दिल्ली पुलिस की भारी भरकम टीम और अर्धसैनिक बल के जवान भी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर मौजूद रहे। अमानतुल्ला के पोस्ट के बाद दिल्ली पुलिस की एक्स्ट्रा फोर्स मौके पर पहुंची।
          वहीं आप सांसद संजय सिंह ने मामले को लेकर ईडी पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार-बार ईडी को फटकार लगा रही है। उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही हो कि वो गलत तरह से जांच न करें और उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को जेल में रखना है। इसके बावजूद आज ईडी सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर छापेमारी करने पहुंच गई। ऐसे समय में जबकि उनकी सास को कैंसर है और उनका ऑपरेशन हुआ है।
           इससे पहले ईडी ने विधायक अमानतुल्ला खान से 18 अप्रैल को 12 घंटे से ज़्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि पूछताछ उनके नेतृत्व वाले दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की गई। उस दौरान ईडी ऑफ़िस जाने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए खान ने दावा किया कि जब वो वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे, तो उन्होंने नियमों का पालन किया था। कानूनी सलाह लेने के बाद और 2013 में आए नए अधिनियम (बोर्ड के लिए) के अनुसार सब कुछ किया थां

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox