बॉलीवुड में इस समय एक के बाद एक हॉरर कॉमेडी फिल्में रिलीज हो रही हैं और जनता को यह डरावनी फिल्में भी काफी पंसद आती है। दर्शकों की पसंद देखते हुए फिल्म मेकर्स भी अब हॉरर फिल्मों को बनाने में रुचि ले रहे हैं।

हाल ही में मराठी फिल्ममेकर आदित्य सरपोतदार फिल्म ककुडा बनाने जा रहे हैं। ककुडा एक हॉरर फिल्म है जिसका प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला करेंगे।आप को बता दें, कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, रितेश और सोनाक्षी की यह पहली फिल्म होगी जिसमें वह एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
फिल्म काकुडा की शूटिंग राजस्थान में की जाएगी, जिसे जल्द से जल्द अगले हफ्ते से शुरू किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने 40 दिन के अदंर के शेड्यूल में ही फिल्म की शूटिंग खत्म करने की प्लानिंग की है।
सोनाक्षी की दूसरी फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस