इजरायल सेना को मिली गाजा की सबसे बड़ी सुरंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इजरायल सेना को मिली गाजा की सबसे बड़ी सुरंग

मानसी शर्मा / – इजरायल और हमास का युद् शुरु हुए दो महीने से अधिक का समय हो गया है, और इस  युद् मे दोनो पक्षो में से कोई भी अपन कदम पीछे हटाते नहीं दिख रहा है। इसी बीच एक ताजा घटना क्रम के अनुसार इजरायली सेना ने बड़ा दावा किया कि उसने गाजा पट्टी में हमास की सबसे बड़ी सुरंग का पता लगाया है। जो एक प्रमुख बॉर्डर से 100 मीटर दूरी पर है। इस सुंरग का आकार इतना विशाल है कि छोटे वाहन सुरंग के अंदर आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है।

इजरायली सेना ने एक बयान में बताया कि यह सुरंग एक बड़े नेटवर्क का हिस्‍सा है जो लगभग 4किलोमीटर तक फैला हुआ है। उन्‍होंने बताया कि यह भूमिगत मार्ग इरेज सीमा पार से 400मीटर (1,300फीट) के अदर आता है।

साथ ही इजरायल सेना बड़ा दावा कर रही है कि इतनी बड़ी सुरंग के निर्माण में लाखों डॉलर खर्च हुए होंगे और  बुहत सालों तक यहां काम किया गया होगा। सेना ने बताया कि कि इस परियोजना का नेतृत्व हमास प्रमुख याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद याह्या ने किया, जिनके बारे में माना जाता है कि वह 7अक्टूबर के हमलों का किंग था। जानकारी के लिए बता दे कि ये सुरंग इतनी एंडवास थी कि इसमे वेंटिलेशन सिस्टम और एक संचार नेटवर्क के साथ-साथ ट्रेन की भी सुविधा है। इस सुरंग का फर्श ठोस मिट्टी से बना है जबकि इसकी दीवारें कंक्रीट से बनी हैं। इसका प्रवेश द्वार 1.5सेंटीमीटर मोटी दीवारों वाला एक धातु सिलेंडर है।

सेना ने फुटेज किया जारी

इजरायली सेना ने एक फुटेज जारी किया है कि उसके बारे में बताया कि इसे हमास द्वारा फिल्माया गया था, एक छोटे निर्माण वाहन को सुरंग में ले जाते हुए देखा जा सकता है। इजरायली सेना ने बताया कि उसे सुरंग में काफी अधिक संख्या में हथियार रखे हुए मिले हैं, जो किसी हमले में उपयोग के लिए तैयार थे। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने बताया कि हमास ने इस परियोजना में भारी संसाधन खर्च किए और ऐसा ‘केवल एक उद्देश्य- इजरायल राज्य और उसके निवासियों पर हमला करने’ के लिए किया है।

हमला करने का था इरादा

उन्होंने  बताया कि सुरंग जानबूझकर इरेज क्रॉसिंग के पास बनाई गई थी, जिसका इस्तेमाल इजरायल फिलिस्तीनी श्रमिकों और चिकित्सा को देखने के लिए और यात्रा करने वालों के कड़ाई से नियंत्रित प्रवेश की सुविधा के लिए करता है। उन्होंने बताया कि हमास के लिए गाजा के लोगों का समर्थन करने की तुलना में इजरायल के लोगों पर हमला करना प्राथमिकता बनी हुई है। नवीनतम इजरायली आंकड़ों के अनुसार, हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल के खिलाफ अचानक हमला किया, जिसमें करीबन 1,140 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे, और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था।

इजरायल ने युद् में ली इतने लोगो की ली जान

आपको बता दे कि इसके जवाब में, इजरायल ने हमास को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्‍प लिया और उस टारगेट को प्राप्त करने के लिए गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण शुरू कर दिया था। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध के दौरान इजरायल सेना ने 18,800से अधिक लोगों की जान ले ली।इसमे बच्चो और महिलाओ की संख्या अधिक थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox