‘इंडिया वर्सिज भारत ‘विवाद के बीच अक्षय कुमार ने बदला अपनी फिल्म का नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘इंडिया वर्सिज भारत ‘विवाद के बीच अक्षय कुमार ने बदला अपनी फिल्म का नाम

- अक्षय कुमार ने किया अपनी फिल्म का पोस्टर रिलीज - फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – इंडिया का नाम बदलकर भारत करने को लेकर चल रही बहस के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम बदलकर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया है। वहीं पहले इसका नाम ‘मिशन रानिगन: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ था। निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की है।  इस फिल्म में आपको मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुरी, ‘मिशन रानीगंज’ मानवीय भावना और इंजीनियरिंग दिमाग के लचीलेपन, दृढ़ संकल्प और वीरता का एक प्रतीक है

आपको बता दे कि यह फिल्म “रानीगंज कोलफील्ड” में एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित हैजसवंत सिंह गिल एक भारतीय इंजीनियर-इन-चीफ थे। वह 1989 में रानीगंज में तैनात थे। तब रानीगंज, पश्चिम बंगाल में एक कोयले की खदान में बाढ़ आने की दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में उन्होंने कोयला खदान में फसे 65 खनिकों को बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने खान में फंसे हुए खनिकों को बचाने के लिए एक विशेष बचाव कैप्सूल तैयार किया था। इसको भारत और दुनिया का पहला सफल ऑपरेशन माना जाता है।इसके लिए उन्हें 1991 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया था।

 मोशन पोस्टर उस रोमांचक बचाव अभियान की झलक पेश करता है जो तब शुरू हुआ जब खनिकों ने खुद को 350 फीट गहरी कोयला खदान के नीचे फंसा हुआ पाया। अक्षय कुमार, स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीर चरित्र को साहसी बचाव अभियान में खनिकों को बचाने वाले एक व्यक्ति के रूप में उभरते हैं। फिल्म का टीज़र 7 सितंबर को आएगा और यह 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox