आश्वसन के बाद फिर भड़के किसान, मांग पूरी नहीं होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आश्वसन के बाद फिर भड़के किसान, मांग पूरी नहीं होने पर दी प्रदर्शन की चेतावनी

मानसी शर्मा / –  किसान संगठन अपनी मांगों के साथ एक बार फिर दिल्ली में कूच करने की तैयारी में हैं। हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया है।13 फरवरी को, किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों के साथ कूच करने जा रहे हैं।

दिल्ली कूच करने की तैयारी

जिस तरह 13 फरवरी का पास आते जा रही हैं, उसी तरह से किसान आंदोलन की आहट फिर से सुनाई दे रही है। हरियाणा और पंजाब के किसान संगठन इसके साथ मिलकर युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। किसान संगठनों के नेता और कार्यकर्ता लगातार हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों में बैठकर काम कर रहे हैं। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की मध्यस्थता के बाद गुरुवार को हुई केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठन के नेताओं की चंडीगढ़ की बैठक में अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

13 फरवरी से पहले केंद्र सरकार दें जवाब

किसानों ने कहा है कि 12 फरवरी से पहले सरकार को हमारी प्रस्तुत मांगों पर विचार करके हमें उत्तर दें। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी से शुरू होने वाले दिल्ली कूच और किसान आंदोलन की रणनीति तय रहेगी, और किसान 13 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी में हैं, जो पहले से ही चल रही है और आगे भी जारी रहेगी। केंद्र सरकार को 13 फरवरी से पहले जवाब देना होगा, वरना दिल्ली की ओर और हर हालत में कूच किया जाएगा।

बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में कूच करने का फैसला लिया है। गांव-गांव में राशन का संग्रहण किया जा रहा है। दूसरे चरण के संवाद के लिए अभी तक कोई समय निर्धारित नहीं हुआ है। गुरुवार शाम को 6 बजे, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय, और अर्जुन मुंडा ने चंडीगढ़ में किसान संगठनों से मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गृह विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई है।

प्रशासन हैं तैयार

किसानों के द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा के संबंध में, हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। केंद्र से रियाणा में सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भी तैयारी में हैं। कई कई फोर्सेज हरियाणा से आ रही हैं। किसान आंदोलन के संबंध में, पुलिस की गैर जरूरतों की छुट्टियाँ भी रद्द की गई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox