आवारा कुत्तों का बड़ा आतंक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आवारा कुत्तों का बड़ा आतंक

- 50 से अधिक लोगों पर कुत्ते कर चुके हैं हमला

अनीशा चौहान/ – उत्तम नगर के सेवक पार्क में आवारा कुत्तों का काफी आतंक है। आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों के नाक में दम कर रखे हैं। डिलीवरी ब्वाय हो, बाइक सवार या बच्चे, किसी पर भी ये आवारा कुत्ते दौड़ पड़ते हैं। इतना ही नहीं, ये कुत्ते अब तक 30 से अधिक लोगों को काट भी चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह आनलाइन शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम की तरफ से कोई समाधान नहीं किया गया।

सेवक पार्क में कई ब्लाक हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। यहां पर दो आवारा कुत्ते ऐसे हैं जो बाहर से आने वाले अनजान व्यक्ति के अलावा स्थानीय लोगों को भी काटने के लिए दौड़ पड़ते हैं। 15 दिन पहले ही मोहल्ले में एक शादी थी, जिसमें बाहर से बराती आए थे। इन कुत्तों ने उसमें से एक बराती पर हमला कर उसकी टांग में काट लिया। फिर फरवरी के आखिरी में एक डिलीवरी ब्वाय पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह बड़ी मुश्किल से बचा। कुत्तों का यह आतंक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इतना ही नहीं, बच्चे अपने घर के बाहर भी खेलते हैं तो माता- पिता को कुत्तों का डर सताता रहता है,

क्योंकि कुछ दिन पहले एक बच्चे को भी काट चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कुत्ते अब तक 30 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। बच्चों को या किसी को अगर कुत्ते काट लेते हैं तो इसका जिम्मेदार कौन है? वहीं आरडब्ल्यूए बीटू ब्लाक के प्रधान बलविंदर सिंह का कहना है कि आनलाइन शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox