नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ/शिव कुमार यादव/- आल इंडिया स्ट्रीट वेंडर महासंघ की अखिल भारतीय बैठक आरसीएफ गेस्ट हाऊस चेंबुर मुम्बई मे आयोजित हुई। बैठक मे विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय स्तर पर 7 कार्यकर्ताओं का नाम तय किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से बिलासपुर की पुष्पा वैष्णव का चयन किया गया। अन्य सदस्यों में सुर्यकान्त होनालकर मुंबई, राकेश कुमार (प्रचारक ) उत्तर प्रदेश, सन्तोष गर्व मुंबई, शंकर जी हैदराबाद, कैलास राजस्थान, संजय चौहान मध्य प्रदेश शामिल हैं। संगठन का नाम आल इंडिया स्ट्रीट वेंडर्स महासंघ
तय किया। अधिवेशन के लिए अक्टूबर 2023 प्रथम सप्ताह स्थान जयपुर, राजस्थान तय किया गया।

अधिवेशन से पहले प्रदेशों की 11 कार्यकर्ताओ की टीम पर विचार मन्थन किया गया। बैठक मे जयन्ती लाल, प्रभारी असंगठित क्षेत्र, जयंत देशपांडेय और 10 प्रदेशो से आये कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में अनिल ढुमणे अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ महाराष्ट्र व मोहन येणुरे महामन्त्री भारतीय मजदूर संघ महाराष्ट्र प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित थे।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण