आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ पर विवाद, एक-दूसरे से क्यों भिड़े करण जौहर और दिव्या खोसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ पर विवाद, एक-दूसरे से क्यों भिड़े करण जौहर और दिव्या खोसला

मानसी शर्मा /-   पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है। इस क्लैश में आलिया भट्ट-वेदांग रैना की जिगरा’ और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीजहुईहै। दोनों ही फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आ रही है।

इसी बीच, फिल्म निर्माता करण जौहर और दिव्या खोसला कुमार के बीच की लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, 11 अक्टूबर को आलिया भट्ट-वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ रिलीज हुई थी। उसी दिन दिव्या खोसला कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर  एक पोस्ट शेयर किया था। दिव्या ने इस पोस्ट में फिल्म ‘जिगरा’ के कलेक्शन को फर्जी बताया। जिसके बाद करण जौहर ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने इस पोस्ट की आलोचना की है।

कौन किसके सपोर्ट में?

फिल्म निर्माता करण जौहर और दिव्या खोसला कुमार के बीच की लड़ाई में दोनों के फैंस उन्हें सपोर्ट करने नजर आ रहे है। कुछ यूजर्स ने करण जौहर का पक्ष लिया और दिव्या को याद दिलाया कि जिगरा सावी की कॉपी नहीं है। तो वहीं, कुछ यूजर्स ने दिव्या का सपोर्ट किया और करण और आलिया को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

दिव्या खोसला कुमार के सपोर्ट में उतरे फैंस

कुछ यूजर्स ने दिव्या का सपोर्ट किया और करण और आलिया को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि “यह करण जौहर और उनकी नेपो किड आलिया के लिए कर्मा का समय है। दिव्या को बधाई।” एक फैन ने कहा कि’दिव्या ने जिगरा के फेक कलेक्शन को एक्सपोज कर दिया है।

फैंस ने करण जौहर को किया सपोर्ट

कुछ यूजर्स ने करण जौहर का पक्ष लिया और दिव्या को याद दिलाया कि जिगरा सावी की कॉपी नहीं है। एक यूजर ने कहा कि “दिव्या को पहले जिगरा देखनी चाहिए। इसके बाद ही कुछ कहना चाहिए। उनकी फिल्म सावी जिगरा के आसपास भी नहीं है।” एक यूजर ने एक फोटो के जरिए करण जौहर का सपोर्ट किया।

दिव्या की इंस्टाग्राम स्टोरी

11 अक्टूबर को आलिया भट्ट-वेदांग रैना की फिल्म जिगरा’ रिलीज हुई थी। उसी दिन दिव्या खोसला कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर  एक पोस्ट शेयर किया था। दिव्या ने इस पोस्ट में फिल्म जिगर’ के कलेक्शन को फर्जी बताया। दरअसल, दिव्या ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खाली मूवी थिएटर की फोटो पोस्ट की थी। और दावा किया कि आलिया का फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को भी फेक बताया।

करण जौहर ने ऐसे दिया जवाब

दिव्या की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद करण जौहर ने भी जवाब देने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने इस पोस्ट की आलोचना की है।  करण ने दिव्या का नाम लिए बिना ही अपने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर  एक स्टोरी पोस्ट की। स्टोरी पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि ‘मूर्खों के लिए चुप रहना ही सबसे बड़ा जवाब है’।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस साल मई में दिव्या की फिल्म ‘सावी’ रिलीज हुई थी> जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी जेलब्रेक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक पत्नी अपने पति को जेल से छुड़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जुसके बाद हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगरा’ की थीम भी जेलब्रेक कॉन्सेप्ट पर ही आधारित है। लेकिन, दोनों फिल्मों की कहानियां बिल्कुल अलग हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दिव्या की टीम ने आलिया भट्ट स्टारर फिल्म के निर्माताओं पर सावी की स्क्रिप्ट को दोबारा लिखने और उसे जिगरा के रूप में पेश करने का आरोप लगाया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox