मानसी शर्मा / – हरियाणा के गुरुग्राम में आज यात्रियों के लिए उस वक्त बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। जब रोडवेज कर्मचारियों ने अचानक बसों के पहिए थाम दिए। मांगे न माने जाने से खफा कर्मचारियों ने आज प्रदेश भर में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारियों की माने तो उनकी मांगों को न माना गया तो वह बड़ा आंदोलन कर पूरे प्रदेश में अनिश्चितकाल के लिए बसों का चक्का जाम कर देंगे।
दरअसल, रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आवाज बुलंद किए हुए है। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों की माने तो सरकार से कई दौर की वार्ता हुई है जिसमे उनकी मांगों को तो मान लिया गया है लेकिन लागू नहीं किया गया। कई बार सरकार का घेराव भी किया गया, लेकिन सरकार ने अपना अड़ियल रवैया अपनाए रखा, जिसके कारण अब रोडवेज कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर है।
कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी
कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि वह अपनी मांगों को मनवा कर ही रहेंगे। सरकार ने जल्द ही उनकी मांग को न माना तो वह अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जायेंगे। सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे इस विवाद का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरे जिलों अथवा राज्यों में जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देखना यह होगा की यह विवाद कब तक चलता है और यात्रियों को कब तक परेशान होना पड़ता है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण