आरजेएस पीबीएच प्रवासी माह के प्रथम दिन “सकारात्मक प्रवासी भारत-उदय सम्मान मीडिया कांफ्रेंस 15 जनवरी 2025” का आगाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरजेएस पीबीएच प्रवासी माह के प्रथम दिन “सकारात्मक प्रवासी भारत-उदय सम्मान मीडिया कांफ्रेंस 15 जनवरी 2025” का आगाज

नई दिल्ली/- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन और संचालन में प्रवासी माह के पहले कार्यक्रम “सच्चा आरजेसियन: उभरता आरजेसियन- स्मार्ट आरजेसियन” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आगामी 15 जनवरी 2025 को आईएनएस कांफ्रेंस हॉल, नई दिल्ली में होने वाली “सकारात्मक प्रवासी भारत-उदय सम्मान मीडिया कांफ्रेंस 2025” की तैयारियों पर सकारात्मक परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के सह-आयोजक आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर थे।

आरजेएस पीबीएच के कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ आरजेएस पीबीएच के ऑब्जर्वर प्रफुल्ल डी शेठ के द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का पहला श्लोक “धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः…” के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि आरसीएस के सकारात्मक भारत उदय वैश्विक आंदोलन को धरातल पर उतरने का यह एक सुनहरा अवसर है, जो 15 जनवरी 2025 को आयोजित होगा।

स्वामी चेतनानंद गिरी, नारायण कुमार और मेजर डा. गुलशन शर्मा का प्रेरक उद्धबोधन

इस अवसर पर आनंदमई संघ कनखल, हरिद्वार के अध्यक्ष स्वामी चेतनानंद गिरी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वचनों से नवाजा और कहा कि यह संकल्प से सिद्धि का दिवस बने। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, प्रवासी भवन के नारायण कुमार ने कहा कि भारतवंशी श्रमिकों ने सत्ता के शिखर तक पहुंचने में सफलता पाई है और अब रचनात्मक पत्रकारिता के माध्यम से हमें युवाओं में आत्मविश्वास भरना होगा। वहीं, चैंबर फॉर सर्विस इंडस्ट्रीज के महानिदेशक मेजर डा. गुलशन शर्मा ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की याद दिलाता है और प्रवासियों को सम्मान और सहयोग देना ही वसुधैव कुटुम्बकम् है।

आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर ने भी दिया प्रेरणादायक संदेश

कार्यक्रम के सह आयोजक आरजेएस ऑब्जर्वर दीप माथुर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों, खासकर युवा पीढ़ी को भारत की आत्मा और सांस्कृतिक मूल्यों को जानने और समझने के लिए प्रेरित करना होगा। आरजेएस पीबीएच इस उद्देश्य को पूरा करने में सेतु का काम करेगा। सकारात्मक आंदोलन के प्रचारक सुरजीत सिंह दीदेवार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सत्य को स्वीकार करना ही सकारात्मकता है और विश्वास ही विश्व की आस है।

आरजेएस पीबीएच की आगामी गतिविधियां

इस अवसर पर कई प्रमुख आरजेएस पीबीएच कार्यक्रमों के सह-आयोजक भी उपस्थित थे। आरजेएस पीबीएच के अतिथि संपादक राजेंद्र सिंह कुशवाहा ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (18 दिसंबर 2024), काकोरी केस के शहादत दिवस (19 दिसंबर 2024), संयुक्त राष्ट्र के प्रथम विश्व ध्यान दिवस (21 दिसंबर 2024), अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (20 दिसंबर 2024) और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को इन कार्यक्रमों में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया।

आरजेएस पीबीएच की क्रिएटिव और सोशल मीडिया टीम का आभार

श्री मन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आरजेएस पीबीएच मुख्यालय मो. नं. 8368626368 या 9811705015 वाट्सएप लिंक के माध्यम से सभी कार्यक्रमों को सुलभ किया जाएगा। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, और आरजेएस पीबीएच की क्रिएटिव टीम, सोशल मीडिया टीम और टेक्निकल टीम का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox