नई दिल्ली/- दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार अमानतुल्लाह खान की तीसरी बार कोर्ट में पेशी हुई है। आप विधायक को 16 सितंबर को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। जहां पर उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सीबीआई के स्पेशल जज विकास ढुल के सामने पेश किया गया। जज ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। एसीबी की टीम ने आप विधायक को 16 सितंबर को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। अमानतुल्लाह खान की यह तीसरी बार कोर्ट में पेशी हुई है।
आप विधायक को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर 17 सितंबर को ही अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद खान की 21 सितंबर को कोर्ट में पेशी हुई, जहां कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा। अब फिर से सोमवार को आप विधायक को राउज एवेन्यू कोर्ट में एसीबी ने पेश किया, जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया। विधायक की गिरफ्तारी से पहले एसीबी की टीम ने उनके घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी।
इस छापेमारी के दौरान विधायक के सहयोगियों के यहां से टीम ने 12 लाख रुपये और एक बिना लाइसेंसी हथियार और कारतूस बरामद किया था। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी का कहना है कि एसीबी ने अमानतुल्लाह खान को गलत केस में फंसाया है। छापेमारी के दौरान उसे वहां पर कुछ नहीं मिला था ।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम