नैनीताल/अनीशा चौहान/- नैनीताल के नौकुचियाताल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ आज पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग ने तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। कुछ दिन पहले इस इलाके में एक 55 वर्षीय महिला की जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई थी। महिला को तेंदुए ने मार डाला था जब वह भीमताल-नौकुचियाताल के पास चारा लेने गई थी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए अभियान शुरू किया।
वन विभाग की 30 सदस्यीय टीम ने रात भर जंगल में तेंदुए की तलाश की। घटनास्थल से खून और बाल के सैंपल लेकर देहरादून स्थित वन्यजीव संस्थान भेजे गए। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के अनुसार, जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाए गए थे और वन विभाग ने पिंजरे में तेंदुआ पकड़ने में सफलता हासिल की। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वही हमलावर तेंदुआ है या नहीं। तेंदुए को रानी बाग के रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ