नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन से दो दिन पहले ही भारत के लिए यात्रा शुरू करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। मंगलवार (5 सितंबर) को यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी थी।
बाइडेन आज यानी गुरुवार (7 सितंबर) को नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले खास मेहमान हैं, जो आज देर शाम अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में बाइडेन के लिए सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। बाइडेन का ये दौरा बेहद खास होने वाला है।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने बताया, ”राष्ट्रपति गुरुवार (7 सितंबर) को जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत में नई दिल्ली की यात्रा करेंगे। शुक्रवार (8 सितंबर) को राष्ट्रपति बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। शनिवार और रविवार (9 और 10 सितंबर) को राष्ट्रपति जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।”


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ