नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले के पटल से 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाँच प्रण देश के समक्ष रखे जोकि भारतवर्ष के आजादी के 75 वर्ष पूरे करने पर आजादी के अमृत महोत्सव के समापन तथा आज़ादी के अमृत काल में प्रवेश के प्रतीक है।
विकसित भारत एक लक्ष्य, गुलामी के हर शेष अंश से आज़ादी, अपनी संस्कृति एवं विरासत पर गर्व का भाव, एकता एवं अखंडता और नागरिकों में देश के प्रति कर्तव्य का भाव। ये पाँच प्रण देश के युवाओ को एक दिशा देंगे एवं भारतवर्ष को संसार में विश्व गुरु के रूप में सशक्त करेंगे। इसी पाँच प्रण के संदेश का युवाओ में प्रचार प्रसार करने हेतू नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार लेकर आ रहा है : युवा संवाद/2047 जिसका विषय होगा, “ भारत के पाँच प्रण-एक युवा परिचर्चा।“
इस कार्यक्रम के अंतर्गत धरातल पर काम करने वाली सभी सामुदायिक संस्थाएँ एवं युवा मण्डल आवेदन करने हेतू आमंत्रित है। 28 फरवरी 2023 से 14 मार्च 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। किसी भी अन्य जानकारी हेतू nykswd@gmail.com पर लिखा जा सकता है।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात