नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- रविवार को अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर चल रहे यादव समाज के अनिश्चित कालीन धरने खेडक़ी दौला में धरना स्थल से दिल्ली बॉर्डर तक रॉड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें जिला झज्जर से यादव महासभा के प्रधान वीरेंद्र दरोगा की अध्यक्षता में जिला झज्जर के समस्त गावों की सरदारी के साथ हजारों की संख्या में लोग शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए।
जय यादव, जय माधव और अहीर रेजिमेंट हक हमारा के नारों के साथ सभी समाज के लोगों का जोश देखने लायक था। प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने अपने संबोधन में कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग अब जन-जन की मांग बन चुकी है। ये आंदोलन अब पूरे देश में फैल चुका है। श्री दरोगा ने सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी रेजिमेंट की मांग देश सेवा और देश पर कुर्बान होने की मांग है। जिसे सरकार को हर हाल में मानना चाहिए, नही तो सरकार को आने वाले चुनाव में इसके परिणाम भुगतने होंगे। जिले के लोगो ने भी एक सुर में ये ही बात दोहराई कि वोट वही पाएगा जो अहीर रेजिमेंट बनवाएगा। अब इस आंदोलन को 36 बिरादरी के भाई चारे का सहयोग मिल रहा है। इसलिए यह एक सामाजिक और देश हित का आंदोलन बन चुका है। इस अवसर पर जिला झज्जर के समस्त गावों की रेजिमेंट संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी और गावों से प्रमुख लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।


More Stories
चार धाम जाने से पहले जान लें नया नियम, रजिस्ट्रेशन सिस्टम में अहम अपडेट
सऊदी अरब में आज चांद का इंतजार, जानें भारत में कब से शुरू होगा पहला रोजा
ट्रंप का सनसनीखेज आरोप: एपस्टीन ने राष्ट्रपति बनने से रोकने की रची साजिश
भारत-फ्रांस रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी निर्णायक बैठक
डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड का खुलासा: पति की झूठी लूट कहानी से उठा पर्दा
भारत मंडपम में ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आगाज़, दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी केंद्र