इंफाल/शिव कुमार यादव/- आईजीएआर (दक्षिण) के तत्वावधान में 26 सेक्टर असम राइफल्स स्थानीय ग्रामीणों को मदद प्रदान करने में सबसे आगे रही है। 7 अप्रैल 2024 को, ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाने के लिए असम राइफल्स ने सीमावर्ती गांव मिम्बुंग और लुंगपुक में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के दूरदराज के स्थानों में भी लोगों को शामिल करने के लिए चंदेल, मोरेह, मोल्टुक और टेंगनौपाल के विभिन्न स्थानों पर व्याख्यान आयोजित किए गए।

इस मौके पर अधीनस्थ इकाइयों के सभी चिकित्सा अधिकारियों ने स्थानीय भाषा और हिंदी में व्याख्यान दिया और बुढ़ापे की बीमारियों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों जैसे मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और गुर्दे की समस्याओं के कारणों पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से वयस्कों में अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए निवारक उपाय सुझाए गए। प्रतिभागियों को बुढ़ापे और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए नियमित व्यायाम/योग और अच्छी खान-पान की आदतों के साथ-साथ स्वस्थ दैनिक जीवन शैली बनाए रखने के लिए कहा गया। ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से उपस्थित लोग काफी लाभान्वित हुए।
इस पहल से कुल 547 पुरुष, 375 महिलाएं और 221 बच्चे लाभान्वित हुए। स्थानीय लोगों के कल्याण की दिशा में सेक्टर के निरंतर और अथक प्रयासों की उनके द्वारा काफी सराहना की गई है और इससे सुरक्षा बल और ग्रामीणों के बीच बातचीत के स्तर में काफी सुधार हुआ है।


More Stories
गंगा में डूब रहे बुजुर्ग को जल पुलिस ने बचाया, समय रहते किया सफल रेस्क्यू
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता: कोर्ट से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे