नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में एमसीडी की बुल्डोजर कार्यवाही पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी से ध्वस्तीकरण पर रिपोर्ट मांगी है। केजरीवाल के इस तरह से रिपोर्ट मांगने को लेकर कयास लगाये जा रहे है कि दिल्ली सरकार व एमसीडी में अभी टकराव और भी बढेगा। केजरीवाल सरकार ने ऐसे समय पर यह कदम उठाया है जब हाल के दिनों में शाहीन बाग, जहांगीरपुरी, मदनपुर खादर, न्यूज फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, रोहिणी, गोकुलपुरी, लोधी कॉलोनी और जनकपुरी जैसे इलाकों में तीनों नगर निगमों ने बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपने आवास पर पार्टी के साभी विधायकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने विधायकों को बीजेपी शासित निगमों की ओर से चलाए जा रहे अभियानों का विरोध करने को कहा था। केजरीवाल ने कहा था कि ध्वस्तीकरण अभियान से दिल्ली में 63 लाख लोग बेघर हो जाएंगे और यह आजाद भारत में सबसे बड़ा ध्वस्तीकरण होगा। उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।


More Stories
दिल्ली में एटीएम ठगी गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
चांदनी चौक में सोने की चोरी का मामला सुलझा, महिला जेबकतरी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: डिलीवरी बॉय के पास से अवैध पिस्टल बरामद
दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का बड़ा फैसला
अमेरिका-ईरान संघर्षविराम पर सहमति, कई मोर्चों पर हालात अब भी नाजुक
सिनर्जी-ज्ञानोत्सव में दिखे फ्यूचर टेक्नोलॉजी के अद्भुत मॉडल