
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजस्थान के अलवर में हुए एक दिव्यांग नाबालिग बच्ची से दरिंदगी व रेप से आहत भाजपा ने प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में भी राजनीति कर रहे है। उन्नाव कांड पर मुखर होने वाली प्रियंका गांधी आज कहां है और चुप क्यों है क्या उनकी पार्टी की सरकार होने के कारण वो यहां नही आई, क्या महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में भी कांग्रेसी नेताओं पर राजनीति हावी है। हालांकि अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस मामले में डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। जिसके तहत दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने न सिर्फ अलवर दुष्कर्म की पीड़िता का अस्पताल में जाकर हाल जाना है बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया हें उन्होने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अलवर में हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। उन्होने आगे कहा कि महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे हमारे आसपास ही घूम रहे हैं। उनके तिलक नहीं लगा होता है। इसलिए हम सभी को सतर्क होना होगा, जागरूक होना होगा। क्योंकि सरकार अकेले दुष्कर्म मामलों को खत्म नहीं कर सकती। इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
दौसा पहुंची मंत्री ममता भूपेश बघेल ने बताया कि जैसे ही उन्हें अलवर की घटना की जानकारी हुई, वह खुद अस्पताल पहुंचीं और पीड़िता का हाल जाना। चिकित्सकों को भी बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। दोषी गिरफ्तार होते हैं तो सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
अलवर दुष्कर्म मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि 15-16 साल की दिव्यांग लकड़ी के साथ अलवर में दुर्व्यवहार हुआ है। एक खून से लथपथ गाड़ी उस लड़की को सड़क पर छोड़कर जाती है। आज वो बेटी आईसीयू में अपने जीवन से लड़ रही है। जब अलवर में ये घटना हो रही थी, तब प्रियंका वाड्रा रणथम्भोर में अपना जन्मदिन मना रही थीं। जहां सरकार नहीं है वहां आप पीड़िता से मिलने जाती हैं, लेकिन अलवर नहीं जा सकीं। उत्तर प्रदेश में आकर आप कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन राजस्थान में आपके लिए लड़की हूं लड़ना मना है। यह चयनात्मक राजनीति है।
More Stories
दिल्ली: 20 अप्रैल से 5 मई तक पूरे देश में वक्फ संशोधन जागरूकता अभियान चलाएगी बीजेपी
देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए SC ज़िम्मेदार- निशिकांत दुबे, राजनीति मैदान में मचा हंगामा
नजफगढ़ विधायक नीलम पहलवान ने किया राव तुलाराम अस्पताल का औचक दौरा
नजफगढ़ थाना पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ा नामी बदमाश
लक्ष्मीबाई कॉलेज परिसर को गोबर से लीपने के मामले में दिल्ली पंचायत संघ ने दिया पूर्ण समर्थन
प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प