मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJPपर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में जमीनों की कालाबाजारी हो रही है। BJPके नेता और अधिकारी वहां जमीन लूट रहे हैं। ये जब अयोध्या को लूट सकते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि BJPके नेताओं ने सेना की जमीन तक को बेच दिया है। वहीं अयोध्या के किसानों की जमीन BJPनेताओं को मिली है। जमीन लेने वालों की रजिस्ट्री मेरे पास है। घोटाले के लिए रेलवे का अलाइनमेंट बदला जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया है।
अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या को लेकर हम कोई पहली बार प्रेस नहीं कर रहे हैं। हम समय-समय पर जानकारी देते रहे हैं। अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं। ‘जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा’, इसलिए ये बात सिर्फ अयोध्या की नहीं है। बाकी कुछ जगहों पर भी यही हाल है। सरकार ने गरीब किसानों से जमीन लेकर अपने लोगों को दे दी, मेरे पास अधिकारियों और नेताओं की पूरी लिस्ट है। किसानों से जमीन लेने के बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए।
फर्जी एनकांउटर का सेंटर है यूपी
सपा प्रमुख ने कहा कि एनकांउटर को लेकर झूठी कहानी पढ़ी जा रही है। मंगेश यादव की हत्या की गई। सब जानते हैं कि उसे घर से उठाकर ले जाया गया। इन्हें मंगेश की मां और बहन का दर्द नहीं समझा में आ रहा है। चप्पल में एनकांउटर कर दिया गया। BJPने यूपी को फर्जी एनकांउटर का सेंटर बना दिया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई