अब स्कूलों में रामनवमी और रक्षाबंधन पर अवकाश नहीं, ईद-मुहर्रम पर 3 दिन की छुट्टी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब स्कूलों में रामनवमी और रक्षाबंधन पर अवकाश नहीं, ईद-मुहर्रम पर 3 दिन की छुट्टी

- सरकारी छुट्टियों पर बवाल!

मानसी शर्मा /- भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस बीच बिहार में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। एक तरह हिंदू तीज त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों को या तो रद्द कर दिया या फिर छुट्टी के दिनों की संख्या कम कर दिया है। लेकिन मुस्लिमों के त्योहार की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से एकडमिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर को देखते ही भारतीय जनता पार्टी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए सीएम नीतीश पर हमला शुरू कर दिया है।

बिहार में सरकारी छुट्टियों पर बवाल

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार सरकार तुष्टिकरण का खेल खेलने लगी है। हिन्दू पर्व-त्योहारों की छुट्टियों जैसे जन्माष्टमी, रामनवमी, रक्षाबंधन और शिवारात्रि की छुट्टी को रद्द कर दिया है। हिन्दुओं को जातियों में बांटने के बाद सीएम अब अल्पसंख्यकों के लिए तुष्टिकरण करने में जुटे है। उधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार बताया है।

भाजपा नेताओं ने साधा नीतीश पर निशाना

 उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिन्दू त्योहारों में छुट्टी खत्म। उन्होंने आगे कहा कि ईद मुहर्रम की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। यह भी गजवा-ए-हिन्द का एक हिस्सा है। इसी क्रम में अश्वनि कुमार चौबे ने नीतीश को तुष्टिकरण के सरदार-बिहार के कुर्सी कुमार कहा है। उन्होंने लिखा  एक बार फिर चाचा-भतीजे की सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है।

6 अवकाश को 3 छुट्टियों में बदला

जारी कैलेंडर के मुताबिक, जो छुट्टियां की जानकारी दी है, इसमें हिन्दूओं के पर्व त्योहारों में छुट्टियों में कटौती की गई है। वहीं अल्पसंख्यों के त्योहारों की छुट्टियां बढ़ाई गई है। इसमें खासतौर पर रामनवमी, महाशिवात्रि, तीज, जितिया, सावन की अंतिम सोमवारी, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज,गोवर्धन पूजा, कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार छुट्टियों का प्रवाधान नहीं है।

इस त्योहारों पर एक दिन की छुट्टी होती थी। होली, दिवाली, छठ, दुर्गा पूजा की छुट्टियों में कटौती की गई है जबकि ईद, बकरीद, मोहर्रम की छुट्टियों को बढ़ाया गया है।  होली पर 3 छुट्टियां की जाती थी जो अब 2024 में 2 कर दी है। दुर्गा पूजा की 6 अवकाश में से 3 दिन छुट्टी होगी। दीपावली से लेकर छठ तक 8 छुट्टियां होती थी जो अब तार कर दिन है। ईद-बकरीद पर दो दिन ती छुट्टी होती थी। लेकिन अब तीन होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox