-सरकार का दावा योजना सफल हुई तो बदल जाएगी भिखारियों की तकदीर और तस्वीर
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली सरकार में भिखारियों की तकदीर बदलने व उन्हे भीख मांगने से छुटकारा दिलाने के लिए एक नई योजना पर काम शुरू किया है जिसके तहत दिल्ली के भिखारियों को काम का प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद सरकार उन्हे रोजगार भी उपलब्ध करायेगी।
मजबूरी के शिकार भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने अनूठी पहल की है। जिसके लिए बाकायदा योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत भिखारियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा में लाया जाएगा। सरकार के प्लान के अनुसार सड़कों, ऐतिहासिक इमारतों के पास भीख वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी 50 भिखारियों को दो आश्रय गृहों में जैम-जैली बनाने के साथ ही रंगाई-पुताई का काम सिखाया जा रहा है। सरकार प्रशिक्षण के बाद इन लोगों को रोजगार भी मुहैया कराएगी।
दिल्ली सरकार अपने प्लान के तहत अभी प्रयोग कर रही है। जिसमें रोशनआरा रोड आश्रय गृह और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के आश्रय गृह में क्रमशः 25 पुरुष और 25 महिला भिखारियों को प्रशिक्षण दे रही है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो सरकार इसे बड़े स्तर पर लागू करेगी। जिसमें दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर भिखारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
साल 2021 में सरकार ने भिखारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए सर्वे कराया था। जिसमें भिखारियों की कुल संख्या 20,719 पाई गई थी। जिसके बाद भिखारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए इस प्रोग्राम को शुरू करने का एलान किया था। इस प्रशिक्षण को पूरा करने वाले भिखारियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जिसके आधार पर अपना काम शुरू करने वालों सरकार आर्थिक मदद देगी।


More Stories
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी
ईरान संकट गहराया, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
IND-SA मुकाबले से पहले चयन पर बवाल, अश्विन ने दी खरी-खोटी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें
दो बड़े शहरों में आतंक की साजिश नाकाम, विदेशी कनेक्शन के साथ 8 गिरफ्तार!
बंगाल के मुद्दों पर पीएम मोदी की सीधी बात, जनता के नाम चिट्ठी