अब देश के हर हिस्से में इवेंट्स होंगे चीन और पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति , बोले PM कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब देश के हर हिस्से में इवेंट्स होंगे चीन और पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति , बोले PM कश्मीर-अरुणाचल में G20 बैठकें कराना हमारा अधिकार 

- पीएम बोले- 2047 तक विकसित हो जाएगा भारत

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़  / नई दिल्ली /  मानसी शर्मा –  देश की राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर के बीच G20 की बैठक होनी हैं। जिसमें तमाम देशों के नेता हिस्सा लेने वाले हैं। उससे पहले आज पीएम मोदी ने इस पर खुलकर बात की और कहा कि भारत की जी20 की अध्यक्षता से कई सकारात्मक प्रभाव होंगे, जो उनके दिल के बहुत करीब हैं। प्रधानमंत्री ने कश्मीर और अरुणाचल में हुई जी-20 बैठकों पर चीन और पाकिस्तान की आपत्तियों को भी खारिज कर दिया और कहा कि देश के हर हिस्से में बैठकें होना स्वाभाविक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीटीआई को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा,केंद्रित दृष्टिकोण अब मानव केंद्रित में बदल रहा है। भारत इसमें उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, सबका साथ, सबका विकास भी विश्व कल्याण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा, भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। हमारे राष्ट्रीय जीवन में भ्रष्टाचार, जातिवाद और साम्प्रदायिकता का कोई स्थान नहीं होगा।

 दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत

उन्होंने कहा, जी20 में, हमारे शब्दों और दृष्टिकोण को दुनिया केवल विचारों के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य के रोडमैप के रूप में देखती है। आज भारतीयों के पास विकास की नींव रखने का शानदार मौका है जिसे अगले हजारों वर्षों तक याद रखा जाएगा। लंबे समय तक भारत को एक अरब भूखे पेट वाले देश के रूप में देखा जाता था, अब यह एक अरब महत्वाकांक्षी मस्तिष्क और दो अरब कुशल हाथों वाला देश है। एक दशक से भी कम समय में पांच पायदान की छलांग लगाने की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि निकट भविष्य में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा।

पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को किया खारिज

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में जी20 की बैठकें कराए जाने को लेकर पाकिस्तान और चीन की आपत्तियों को खारिज किया और कहा कि देश के हर हिस्से में बैठक करना स्वाभाविक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइबर अपराध का जिक्र करते हुए इससे लड़ने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, साइबरस्पेस ने अवैध वित्तीय गतिविधियों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक बिल्कुल नया आयाम पेश किया है। साइबर खतरों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox