नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – इन दिनों राखी सावंत अपने बाँयफ्रेड आदिल खान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. पहले उन्होंने अपने पति रितेश को मिडिया से रुबरू करवाया था और अब हाल ही में राखी सावंत ने आपने नए बाँयफ्रेंड से विडियो काँल कर उन्हें पूरी दुनिया से मिलवाया। राखी अपने बाँयफ्रेड को लेकर एक दम खुलकर बात करती हैं। हाल ही में राखी ने बताया कि कैसे उनका रिशता आगे बढ़ा और रितेश से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और डिप्रेशन से बाहर आने में आदिल ने ही उनकी मदद की है।

राखी ने बताया, मुलाकात के एक महीने के अंदर ही आदिल ने मुझे प्रपोज कर दिया था. मैं उनसे छह साल बड़ी हूं शुरू में , मैं इस रिश्ते के लिए बिल्कल भी तैयार नहीं थी. लेकिन उन्होंने मुझे समझाया । राखी कहती हैं कि आदिल मुझे मलाइका- अर्जुन और प्रियंका- निक जोनस का उदाहरण दिया और मुझे कहा वह मुझे बहुत प्यार करते हैं और फिर मुझे भी उनसे प्यार हो गया। राखी सावंत ने यह भी बताया कि आदिल के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ है ।


More Stories
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा
दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का खुलासा
द्वारका सेक्टर-5 की सड़क बनी खतरे का अड्डा
“सिनर्जी-ज्ञानोत्सव 2026: नवाचार, शोध और शिक्षा के संगम ने रचा नया इतिहास”
स्थापना दिवस के बाद और सक्रिय हुआ अंकुरण परिवार
वैशाली में प्रेमी की पिटाई के बाद जबरन निकाह