अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, सिंधु जल विवाद पर भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, सिंधु जल विवाद पर भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि फर्जी वोट के खिलाफ अभियान अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है। इस पर विज ने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी मातम मना रहे हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है, अब उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। विज ने चेतावनी देते हुए कहा कि बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार कर उन्हें कमजोर करने का प्रयास न करें।

कांग्रेस नेतृत्व पर तंज
विज ने हाल ही में कांग्रेस के एक मंत्री के इस्तीफे का जिक्र करते हुए चुटकी ली कि कांग्रेस के भीतर भी अब लोग मानने लगे हैं कि राहुल गांधी के बस की बात नहीं है, और यही कारण है कि पार्टी बार-बार हार रही है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “इन्होंने तो इंजन खराब लगा रखा है, जबकि गाड़ी चलती इंजन से है। अगर इंजन ही खराब होगा तो गाड़ी वहीं की वहीं खड़ी रहेगी। कांग्रेस और विपक्ष ने अपने आगे इंजन ही खराब लगाया हुआ है।”

बिलावल भुट्टो के बयान पर प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर भारत सिंधु जल संधि को निलंबित करता है या सिंधु नदी पर बांध बनाता है, तो ‘युद्ध’ होगा। इस पर विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान को मिली हार से उसे सबक लेना चाहिए। भारत इन गीदड़भभकियों में कभी नहीं आया है और न कभी आएगा। विज ने स्पष्ट कहा कि सिंधु जल समझौता रद्द हो चुका है, सिंधु नदी हिंदुस्तान की है और इसका पानी हमारे खेतों और लोगों की प्यास बुझाएगा। उन्होंने गर्व से कहा, “सिंधु का पानी पीकर ही हम हिंदू हुए हैं, यह हमारी नदी है और इसका पानी हमारा हक है।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox