अंतरधार्मिक प्रेम संबंध को लेकर बड़े भाई पर गला दबाकर हत्या का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-असमोली में युवती की हत्या से सनसनी

असमोली/उमा सक्सेना/-     थाना असमोली क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में 19 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके ही बड़े भाई द्वारा हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार युवती का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद परिजन उसे वापस घर ले आए। गुरुवार रात करीब 9 बजे भाई ने कथित तौर पर चुन्नी से गला दबाकर उसकी जान ले ली।

आरोपी ने खुद दी सूचना, किया जुर्म कबूल
घटना के बाद आरोपी भाई ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया कि बहन के इस कदम से गांव में बदनामी हो रही थी और परिवार की इज्जत पर असर पड़ रहा था। इसी कारण उसने यह कठोर कदम उठाया।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने कड़ा विरोध किया था। बताया जा रहा है कि युवती ने असमोली थाने पहुंचकर अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई थी और बालिग होने के आधार पर प्रेमी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की थी। बाद में प्रेमी उसे अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया था।

अगले दिन गांव के कुछ लोगों के साथ परिजन वहां पहुंचे और युवती को समझा-बुझाकर वापस घर ले आए। सूत्रों के मुताबिक परिवार ने उसे भविष्य में विवाह कराने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह घर लौटी थी।

शादी में गए थे परिजन, उसी दौरान वारदात
पुलिस के मुताबिक घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य एक रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में गए हुए थे। इसी बीच आरोपी ने बहन की हत्या कर दी। युवती तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर की थी।

अधिकारियों का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox