नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोनू दरियापुर गैंग के एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी थाना बवाना क्षेत्र में दर्ज एक्सटॉर्शन फायरिंग मामले में घोषित ‘प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर’ था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। इसके बाद महेश गार्डन, नजफगढ़ इलाके में ट्रैकिंग के दौरान उसे धर दबोचा गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा में कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से दोनों राज्यों में सक्रिय गैंग गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा।
यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन और डीसीपी श्री हर्ष इंदोरा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को संगठित स्ट्रीट क्राइम और गैंग हिंसा के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
बीपीएमएस के 39वें शिविर में 215 मरीजों की जांच, 30 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!