अनीशा चौहान/- सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। यह कैस की गंभीरता को देखते हुए मामला को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की शाम को तीन लोगों को सांताक्रूज के वकोला इलाके से हिरासत में लिया। क्राइम ब्रांच तीनों संदिग्दधों से गहनता से पूछताछ कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 3 लोग लोकल सपोर्टर थे और शूटर्स की मदद कर रहे थे।
सलमान खान के घर की रेकी
खबर के अनुसार, शूटर्स के अन्य साथियों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी। इसकी जानकारी शूटर्स को दी गई ताकि रेकी के दौरान शूटर्स पकड़ में न पाएं। उसके बाद प्लानिंग के अनुसार, शूटर्स ने सुबह के लगभग 5 बजे फायरिंग की। सलमान के घर के बाहर हमलावरों ने पांच गोलियां चलाईं। इसमें से 2 गोली गैलेक्सी अपार्टमेंट की दीवार पर लगी थी और बाकी 3 रोड पर फायर हुई।
1 हमलावर की हुई पहचान
हमलावर की पहचान भी हो गई है। हमलावर का नाम विशाल उर्फ कालू बताया जा रहा है। हमलावर हरियाणा के गुरूग्राम का रहने वाला है। विशाल ने कुछ महीने पहले रोहतक में गुरुग्राम के रहने वाले एक स्क्रैप डीलर सचिन की एक ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के लिए विशाल उर्फ कालू काम करता है। बताया जा रहा है कि दूसरा हमलावर भी हरियाणा का रहने वाला है।
CM एकनाथ शिंदे ने की एक्टर से बात
लंबे वक्त से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बताए जाते रहे हैं। कई बार सलमान खान को धमकी भी मिली है। सलमान के घर पर हुए हमले के बाद रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे बात की। इसके अलावा सलमान की सुरक्षा कड़ी करने की भी बात की गई है।


More Stories
दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, तरणजीत सिंह संधू ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
वैश्विक तनाव का असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों का सहारा
पालम में चौधरी कृष्ण चंद्र सोलंकी को श्रद्धांजलि
फिट इंडिया कार्निवल 2026 में बहादुरगढ़ की प्रभावशाली भागीदारी
इंदरलोक क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पौड़ी में महिला आयोग की जनसुनवाई, 18 मामलों पर हुई सुनवाई