
मानसी शर्मा /- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स भाभी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को तलाक के बाद एक बार फिर से प्यार हो गया है। सीमा ने इस बात का खुलासा खुद नेटफ्लिक्स रियलिटी शो फैब्यूलएस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में किया है। इसी के एक एपीसोड में सीमा सजदेह ने अपने नए बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन विक्रम आहूजा से दोस्तों की मुलाकात करवाई।
सीमा और सोहेल खान ने साल 1998 में घर से भागकर शादी की थी। लेकिन शादी के लगभग 24 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। सोहेल और सीमा के दो बेटे योहान और निरवान भी हैं। अब सीमा विक्रम के साथ रिलेशनशिप में है।
कौन हैं विक्रम आहूजा?
सीमा सजदेह के बॉयफ्रेंड बिसनेसमैन विक्रम आहूजा करोड़पति देवेंद्र आहूजा के बेटे हैं। उन्होंने 20वीं सेंचुरी फाइनेंस के एमडी और सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर के रूप में काम किया था। दिलचस्प बात यह है कि सीमा और सोहेल खान की लव स्टोरी शुरू होने से पहले वह विक्रम आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। यहां तक की दोनों की सगाई तक हो गई थी। लेकिन फिर इस बीच सीमा की लाइफ में सोहेल खान की इंट्री हुई और विक्रम के साथ उनका रिश्ता टूट गया।
उस समय सीमा ने घर से भागकर सोहेल खान के साथ शादी की थी। सीमा और सोहेल की शादी साल 1998 में हुई थी। लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया। अब सीमा एक बार फिर सीमा को विक्रम के रूप में अपना नया प्यार मिल गया है।
बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट हुईं सीमा
महीप कपूर ने बताया कि सीमा अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सीमा मुंबई के लोअर परेल एरिया में शिफ्ट हो चुकी है। हालांकि, सोहेल के साथ तलाक के बाद भी वह अपने दोनों बेटों योहान और निरवान की को-पेरेंटिंग में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
More Stories
14 करोड़ की लागत से चमकेगी बाबा हरिदास की नगरी
‘हाउसफुल 5’ बना हंसी का तूफान: दो दिन में 54 करोड़ की कमाई, दर्शकों ने कहा – हंसी रोकना मुश्किल!
छावला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर चोर गिरफ्तार
भारत में कोविड का नया संकट: JN.1 वैरिएंट से बढ़े केस, केरल और दिल्ली में सबसे ज़्यादा असर
बीजेपी से मनीष कश्यप का इस्तीफ़ा: कहा – “जब खुद को नहीं बचा पाया, तो जनता का क्या करूंगा”
इस्कॉन द्वारका में हज़ारों भक्तों ने किया निर्जला एकादशी व्रत