धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /- शहर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और इस वारदात की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने इस वारदात के घटित होने के 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया। उक्त आरोपी अशोेक मूल रूप से यूपी के जिला हाथरस के नंगला बाजार का रहने वाला है, जोकि फिलहाल रेवाड़ी शहर नई आबादी में रहता है और शहर में ही महेंदी लगाने का काम करता है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि 15 जनवरी की शाम स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के चुंगल से निकलने के बाद नाबालिग अपने घर पहुंची और अपने परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद इस वारदात के घटित होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसे अदालत में पेश करने वाली है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
पुणे अल्ट्रा मैराथन में बहादुरगढ़ के गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
BRG के धावक राजेश रघुवंशी ने चंदर नाहन झील ट्रेक सफलतापूर्वक किया पूरा, बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया स्वास्थ्य का संदेश!