हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैश्य महाविद्यालय रोहतक के हिंदी विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम सजन पाण्डेय ने प्रमुख वक्ता के रूप में शिरकत की प्राचार्य डॉ. डी.पी. गोयल व विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल गोयल ने उनका स्वागत किया। डॉ. मदनलाल ने उनसे अपने गुरु शिष्य संबंध के बारे में बताते हुए कई छुए अनछुए पहलुओं को सांझा किया और कहा कि माता-पिता और गुरु हमारे जीवन के आधार होते हैं और उनका सम्मान ही जीवन में खुशियां लाता है डॉ. पाण्डेय ने हिंदी साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान जीवन मूल्य इसी की देन है, जिससे सभ्यता व संस्कृति को पोषण मिलता है। उनका कहना था कि मानवता और मानव का संरक्षण ही सर्वोपरि है, जो साहित्य हमें बताता हैं। धन तो मात्र हाथ का मैल है, जो नष्ट हो जाता है। सबसे पहले इंसानियत है, जिसे उच्च साहित्य प्रदान करता है। इस अवसर पर विभाग से डा. राजल गुप्ता डॉ. उन्मेष मिश्र सहित महाविद्यालय के स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।


More Stories
भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
लगातार असफलताओं के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, ऋषिना बनीं फ्लाइंग ऑफिसर
सुप्रीम कोर्ट की नाराज़गी के बाद NCERT झुका, 8वीं की किताब नए सिरे से तैयार होगी
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन: योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया यहां देखें
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश