
चंडीगढ़/- पानीपत से मौजूदा विधायक रोहिता रेवड़ी को टिकट न देकर भाजपा ने यहां से जिला अध्यक्ष प्रमोद विज को मैदान में उतारा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी अपनी बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उनकी बात नही मानी। महम से टिकट पाने में बलराज कुंडू भी असफल रहे। इनेलो से भाजपा में शामिल हुए फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया को भी टिकट नहीं मिला है। मौजूदा बची सीटों में नारायणगढ़ से सुरेंद्र राणा, पानीपत शहरी से प्रमोद विज, गन्नौर से श्रीमती निर्मल चौधरी, खरखौदा से श्रीमती मीना नरवाल, फतेहबाद से कांग्रेस से भाजपा में गए दुड़ाराम को टिकट दिया है। आमदपुर से श्रीमती सोनाली फौगाट, तोशाम से शशि रंजन परमार, महम से शमशेर खरखड़ा, कोसली से लक्ष्मण यादव, रेवाड़ी से सुनील, गुड़गांव से सुधीर सिंगला और पलवल से दीपक मंगला को टिकट मिला है।


More Stories
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
दिल्ली आबकारी नीति केस में 23 को क्लीन चिट, केजरीवाल और सिसोदिया बरी
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
मैक्रों ने राफेल डील का किया समर्थन, बोले- भारत की ताकत होगी दोगुनी
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन