पंजाब/अनीशा चौहान/- पंजाब में बाढ़ से प्रभावित एक भावुक कर देने वाला नज़ारा सामने आया है। जब स्वयंसेवक राहत सामग्री लेकर पीड़ित परिवार तक पहुँचे, तो परिवार ने लगभग सब कुछ खो देने के बावजूद उन्हें चाय बनाकर परोसी। इस इंसानियत और मेहमाननवाज़ी की मिसाल ने सभी का दिल जीत लिया।
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा– “यही है पंजाब की असली भावना… रब दे बंदे।” वीडियो देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और पंजाबी संस्कृति की ‘दिलवालेपन’ की पहचान को सलाम कर रहे हैं।
यह छोटा-सा लेकिन बड़ा संदेश देने वाला वीडियो दिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी पंजाब के लोग प्यार और अपनापन बांटना नहीं भूलते। यही कारण है कि पंजाबियों को दिल से बड़ा माना जाता है।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान