नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – दिल्ली में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगपुरा के ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने छत काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर्स की है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने ज्वेलरी शोरूम की छत में छेदकर इस वारदात को अंजाम दिया। चोर छत की दीवार तोड़ने के बाद शोरूम के लॉकर तक पहुंचे, लॉकर को साफ करने के साथ-साथ चोर दुकान में शोकेस में रखी ज्वेलरी भी लूटकर ले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई है और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार चोरी की रकम का अनुमान करीब 25 करोड़ लगाया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे दाखिल हुए दुकान में
दिल्ली के जंगपुरा इलाके के भोगल स्थित ज्वेलरी शोरूम के मालिक का बयान इस घटना को लेकर आ गया है। ज्वेलरी शोरूम के मालिक का कहना है कि हर रोज की तरह रविवार को भी दुकान बंद कर गए थे। सोमवार को शोरूम की छुट्टी होती है। आज सुबह जब आकर देखा तो सोने चांदी का लगभग सारा सामान गायब था। इस घटना को अंजाम देने वाले चोर छत को तोड़कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए।


More Stories
न्यू अशोक नगर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, वीडियो रिकॉर्डिंग से जांच तेज
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, सुबह की सैर के दौरान हमला
झड़ौदा कलां में मेले से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान तेज
होर्मुज से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज, गुजरात पहुंच रही ऊर्जा आपूर्ति
लाहौरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला