नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कपूरथला में भीड़ के हाथों मारा गया युवक ने गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी नहीं की बल्कि चोरी करने आया था। पंजाब पुलिस ने यह खुलासा किया है। कपूरथला के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि युवक चोरी करने आया था। बेअदबी की कोशिश हुई ही नहीं। इसलिए जिन लोगों ने युवक को मारा है, उनके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा।

युवक की हत्या के बाद एसएसपी खख ने कहा कि यहां आकर हमें पता चला कि निजामपुर मोड़ पर बने गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा अमरदीप सिंह ने रविवार सुबह 4 बजे आकर इसे देखा। गुरुद्वारे में बाहरी राज्यों के दो सेवादार भी रखे गए हैं। जब उन्होंने चेक किया तो देखा कि चोरी के लिए आया युवक बाहरी व्यक्ति है। उन्होंने अपने सेवादारों को कहकर उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर पूछताछ की गई।
एसएसपी ने कहा कि वह मौके पर पहुंचे और देखा कि गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब ऊपर की मंजिल पर हैं। नीचे रहने के लिए कमरे बने हुए हैं। इस युवक को भी उन्होंने नीचे के कमरे में बंद कर रखा था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई थी। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों से दोबारा पूछताछ की तो बताया कि आरोपी युवक ने जो जैकेट पहनी हुई थी, वह उनके सेवादारों की थी। शायद वह जैकेट चोरी करके ले जा रहा था।


More Stories
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में कृषि भूमि का सर्कल रेट बढ़ाने की मांग तेज
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
अवैध नशा मुक्ति केंद्र बंद होने पर विधायक को धन्यवाद
कांवड़ यात्रा: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे
क्रिकेट कोच की नियुक्ति पर सवाल!