नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद गुरूग्राम-फरीदाबाद रोड़ इदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा जेवर एयरपोर्ट के बीच सबसे तेज रूट बनेगा। आने वाले दिनों में यह सड़क ट्रांसपोर्ट और ट्रेड को नया कीर्तिमान देगी।
दुष्यंत चैटाला गुरूग्राम जिला में गुरूग्राम-फरीदाबाद रोड़ पर गांव बंधवाड़ी के पास बनाए गए चार लेन के फलाईओवर का उद्घाटन करने उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस नवनिर्मित फलाईओवर पर लगभग 11.5 करोड़ रूप्ए की लागत आई है। लगभग 514 मीटर लंबाई और 21 मीटर चैड़ाई के इस फलाईओवर का निर्माण 21 महीनों में पूरा हुआ है।
कोरोना संक्रमण के दौर के बावजूद दो वर्ष की निर्धारित अवधि से भी कम समय में फलाईओवर का निर्माण पूरा करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि गुरूग्राम और फरीदाबाद के बीच एक्सपे्रस वे पर गांव बंधवाड़ी के पास यह एक हाॅटस्पाॅट तथा क्रिटिकल टर्न था जहां पर कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुई। यहां पर तीव्र मोड़ की वजह से लंबा टैªफिक जाम इस क्षेत्र में रहता था। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने 21 महीनों में इस फलाईओवर को तैयार करके फरीदाबाद और गुरूग्राम के बीच मुख्य चैराहे को ‘स्टाॅप फ्री‘ बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस चैराहे के अलावा भी फरीदाबाद गुरूग्राम मार्ग पर दो अन्य चैराहें और हैं, जिनका सुधारीकरण एनएचएआई से बात करके करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और गुरूग्राम दोनो शहर प्रदेश के मुख्य बिजनेस तथा औद्योगिक सैंटर हैं। इनके बीच कैनेक्टिविटी बेहतर होनी ही चाहिए।
पिछले दिनों निर्माणाधीन द्वारका एक्सपे्रस वे पर एक स्लैब गिरने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि अभी उस एक्सपे्रस वे पर निर्माण कार्य चल रहा है और ऐसे में घटनाएं हो जाती हैं। एनएचएआई ने इसका संज्ञान लेते हुए 10 सदस्यीय कमेटी बनाई है जो लगभग 10 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी और कहीं अनियमितताएं रहीं होगी तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि इससे पहले भी गुरूग्राम-अलवर एक्सपे्रस वे पर ऐसी ही घटना हुई थी जिसका संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने तत्काल कार्यवाही की थी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव यादव, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, जजपा जिलाध्यक्ष ऋषि राज राणा, जजपा नेता अनंतराम तंवर, सुबे सिंह बोहरा, नरेश सहरावत, दलबीर धनखड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन