गऊशाला के प्रधान बलजीत डागर को मिली व्यायामशाला की कमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गऊशाला के प्रधान बलजीत डागर को मिली व्यायामशाला की कमान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ स्थित महर्षि दयानंद व्यायामशाला की देखभाल की कमान समाज ने गऊशाला के प्रधान बलजीत डागर को सौंपी है। हाल ही में व्यायामशाला के संचालक खलीफा भगतस्वरूप का निधन हो गया था जिसकारण इस व्यायामशाला को संभालने के लिए एक अनुभवी व्यक्ति की जरूरत थी जो बलजीत डागर के रूप में पूरी हो गई है।

व्यायामशाला की कमान को लेकर कई बैठके हो चुकी थी। यादव भवन में भी खलीफा की श्रद्धांजलि सभा के दौरान भी इस मामले में लोगों ने आपसी विचार-विमर्श किया था। इसके बाद गऊषाला नंबर एक में भी एक सभा की गई लेकिन सोमवार को व्यायामशाला में हुई बैठक में आखिर प्रधान बलजीत डागर पर सबकी सहमति बन गई और उन्हे व्यायामशाला की कमान सौंप दी गई। इस अवसर पर व्यायामशाला की जिम्मेदारी संभालते हुए श्री डागर ने कहा कि जिस तरह से खलीफा जी ने व्यायामशाला का प्रबंधन कर इसका नाम ऊचांई तक पंहुचाया था। वह कोषिष करेंगे की उनके पदचिंहों पर चलते हुए व्यायामशाला की जिम्मेदारी पूरी करें। बैठक में पूर्व विधायक नफेसिंह राठी, अशोक मान, आनंद पहलवान, विजेन्द्र, शमसेर, राजेश सहरावत व भगीरथ पहलवान भी उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox