एएटीएस द्वारका ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मेवाती बावरिया गैंग के दो अपराधी पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस द्वारका ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले मेवाती बावरिया गैंग के दो अपराधी पकड़े

-दोनो अपराधी पहले भी कई वारदातों में रहे है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस को आरेशन वर्चस्व के तहत उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले बावरियां गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ लिया। उक्त बदमाश पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे है और अंतरराज्यीय मेवाती बावरियां गैंग के सदस्य बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल व एक स्कूटी, विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड व दो मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से कड़ाइ्र्र पूछताछ कर रही है ताकि उनके दूसरे सदस्यों को पकड़ा जा सके।
                  इस संबंध में द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि हाल ही में अपराधियो ंने एक पूर्व सैनिक को निशाना बनाया था जिसने नजफगढ़ थाने में 1.05 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि ढांसा रोड़ पर विधायक कार्यालय के सामने वह एचडीएफसी के एटीएम में पैसे निकालने पंहुचा था तभी दो लोग आये और उसका एटीएम बदल लिया। उसे इस बात का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर 1.05 लाख के लेन-देन का मैसेज आया। उसने इसकी शिकायत नजफगढ़ पुलिस को की। जब थाना पुलिस को इस मामले में कोई सफलता नही मिली तो द्वारका जिला एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह ने एएटीएस के इंचार्ज कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, महिला एसआई सरोज, एचसी जितेंद्र, एचसी विजय, एचसी सोनू, व सिपाही परविंदर, मनीष, इंदर. व विनीत की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच की और फिर मुखबीरों की तैनाती की। अंत में मुखबीरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध रतन सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी आवासीय कॉलोनी, काली प्याऊ नजफगढ़, नई दिल्ली उम्र 46 वर्ष व. राहुल पुत्र रामबीर निवासी आवासीय कॉलोनी, नानक प्याऊ नजफगढ़, नई दिल्ली उम्र 22 साल को पूछताछ के लिए उठाया। शिकायतकर्ता ने जब उनकी पहचान कर दी तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपियों ने बताया कि उनका सरगना जॉनी उनका रिश्तेदार है और गांव घागोट पलवल हरियाणा का रहने वाला है तथा उसके साथ दो आरोपी और थे। जॉनी पहले से गुरुग्राम, इंदौर और जयपुर के कई मामलों में शामिल रहा है और वह गुरुग्राम और पलवल से पीओ भी घोषित है। पुलिस ने इन दोनो की गिरफ्तारी से विभिन्न थानों के कुल 09 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस इस मामले में फरार दूसरे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox