नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक गैर सरकारी संगठन रूथरा शिव कैंसर केयर ट्रस्ट ने हाल ही में इंडिया रनाथोन के नाम से एक दौड़ का आयोजन किया। यह आयोजन 25 फरवरी, 2024 को हुआ, जिसमें लगभग 41,212 भारतीय धावकों ने 10 किमी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने का रजिस्ट्रेशन कराया। इस आयोजन में 19,512 भारतीय धावकों ने चौबीस घंटे के भीतर 10 किमी की वर्चुअल दौड़ पूरी करने का नया विश्व रिकार्ड बनाया। इस रिकॉर्ड को रिकॉर्ड सेटर्स, ग्रैंड यूनिवर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, प्रतिष्ठित बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ऑफिशियल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और ऑफिशियल रिकॉर्ड ब्रेकर्स द्वारा मान्यता दी गई थी।

हालांकि दौड़ में 41,212 धावकों ने भाग लिया था लेकिन रिकॉर्ड सेटर्स ने धावकों की संख्या को 19,512 के रूप में मान्यता दी और इसे विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज किया। बता दें कि यह वैश्विक स्तर पर एक सामाजिक उद्देश्य के लिए चौबीस घंटे के भीतर सबसे अधिक भारतीयों द्वारा 10 किलोमीटर की पैदल दूरी/दौड़ पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास था और जिसे पूरा भी किया गया। रूथरा शिव कैंसर केयर ट्रस्ट मुख्य रूप से देश-विदेश में कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काम करती है और उनकी एक मुस्कान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

इस इवेंट में भारत से गौरव चौधरी ने दौड़ निदेशक के रूप में कार्य किया और कई धावकों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। विनोथ वेंकटेश ने रेस डायरेक्टर के रूप में भी काम किया।


More Stories
न्यू अशोक नगर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, वीडियो रिकॉर्डिंग से जांच तेज
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, सुबह की सैर के दौरान हमला
झड़ौदा कलां में मेले से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान तेज
होर्मुज से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज, गुजरात पहुंच रही ऊर्जा आपूर्ति
लाहौरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला